भीड़ इकट्टा होने के मामले में एनजीओ संचालक को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भीड़ के इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की।करीब एक हजार मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। वहीं, एनजीओ संचालक विनय दुबे को गिरफ्तार और एक पत्रकार को अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया। आजाद मैदान पुलिस ने दुबे को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस का दावा है कि इन्होंने ही अफवाह फैलाई थी कि ट्रेन और बस सेवाएं शुरू हो रही हैं। दरअसल, मंगलवार को हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जमा हो गए थे। वहां इन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घर भेजने जाने की मांग की थी। इन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी। इस बीच, राज्य में आज 117 नए केस सामने आए। इनमें 66 मुंबई से और 44 पुणे से हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 2801हो गईहै। उधर, पुणे में आज कोरोना संक्रमण से 38 साल के युवक और एक 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। युवक को सांस की और बुजुर्ग को किडनी से जुड़ी बीमारी थी। अब तक राज्य में संक्रमण से 180 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें अकेले 112 लोगों की जान मुंबई में गई।
भीड़ इकट्टा होने के मामले में एनजीओ संचालक को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा